The amazing power of the subconscious mind

The amazing power of the subconscious mind

The amazing power of the subconscious mind

अवचेतन मन की अद्भुत शक्ति

दो मस्तिष्क : 

आपका मस्तिष्क एक है, लेकिन इसके दो स्पष्ट और विशिष्ट कार्यकारी भाग है। दोनों का कार्य विभाजन मस्तिष्क के सभी विद्यार्थियों को काफी अच्छी तरह मालूम है। आपके मस्तिष्क के ये दोनों हिस्से एक दूसरे से मूलतः अलग है। इन दोनों के अपने विशिष्ट गुण और शक्तियां है, जो एक दूसरे से अलग है।

मस्तिष्क के इन दोनों कार्यों में भेद करने के लिए कई नामों का प्रयोग किया जाता है। जैसे, वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ मन, चेतन और अवचेतन मन, जाग्रत और सुषुप्त मन, सतही और गहरा स्वरूप, स्वैच्छिक और अनैच्छिक मन, पुरुष और स्त्री मन आदि। नाम चाहे जो भी दिया जाए इससे मस्तिष्क के मूल द्वैत का पता चलता है।

इस लेख में मैं आपके मस्तिष्क के दो हिस्सों के लिए चेतन और अवचेतन मन का प्रयोग करूंगा। अगर आपको दूसरे शब्द आसान लगते हो तो आप उनका प्रयोग कर ले।महत्वपूर्ण शुरुआती बात यह है कि मस्तिष्क की इस द्वैत प्रकृति को पहचान लिया जाए और स्वीकार कर लिया जाए।

चेतन और अवचेतन मन

The amazing power of the subconscious mind आपके मस्तिष्क के दो तरफा कार्यों को जानने का एक अद्भुत तरीका यह है कि आप इसे एक बगीचा मान ले। आप माली है। आप अपने subconscious mind में हर दिन विचार के बीज बो रहे हैं। ज्यादातर समय आपको यह एहसास ही नहीं होता है कि आप ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि बीज आपकी आदतन सोच पर आधारित होते हैं। जैसा आप अपने subconscious mind में बोते हैं, आपको अपने शरीर तथा परिस्थितियों में वैसी ही फसल काटनी पड़ती है।

कल्पना करें कि आपका subconscious mind उपजाऊ मिट्टी है, जो सभी तरह के बीजों को उगने में मदद करेगी, चाहे वे अच्छे हो या बुरे। अगर आप काटे बोते हैं, तो क्या आप को अंगूर मिल सकते हैं ? अगर आप कंटीली झाड़ियां बोते हैं, तो क्या आपको अंजीर की फसल मिल सकती है ? हर विचार एक कारण है और हर परिस्थिति एक परिणाम है। इसी वजह से यह अनिवार्य है कि आप अपने विचारों पर नियंत्रण करें। सिर्फ इसी तरह इच्छित परिस्थितियां मिल सकती है।

इसी समय शांति, खुशी,  सही कर्म, सद्भावना और समृद्धि के विचारों के बीज बोना शुरू कर दे। शांति और विश्वास से इन चीजों के बारे में सोचें। अपने चेतन तार्किक मन में इन्हें पूरी तरह स्वीकार करें। इन अद्भुत विचार बीजों को अपने मस्तिष्क के बगीचे में बोते रहे। आपको बहुत बढ़िया फसल मिलेगी।

जब आपका मस्तिष्क सही तरीके से सोचता है, जब आप सच्चाई समझ लेते हैं, जब आपके subconscious mind तक पहुंचे विचार सृजनात्मक, सद्भावनापूर्ण और शांतिपूर्ण होते हैं, तो आपके अवचेतन की जादुई कार्यकारी शक्ति प्रतिक्रिया करेगी। यह उस विचार के लिए आवश्यक परिस्थितियों और उचित माहौल का निर्माण कर देगी।

अपनी विचार प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने के बाद आप किसी भी समस्या या मुश्किल में अपने subconscious mind की शक्ति का प्रयोग कर सकते हैं। वास्तव में आप जानबूझकर हुई उस असीमित शक्ति और अटूट नियम के साथ सहयोग कर रहे हैं, जो सभी चीजों पर लागू होता है।

The amazing power of the subconscious mind अपने चारों तरफ देखें। आप चाहे जहां रहते हो, आपकी सामाजिक स्थिति चाहे जैसी हो, आप देखेंगे कि अधिकांश लोग बाहर की दुनिया में जीते हैं। बहरहाल,  ज्यादा ज्ञानी लोग अपने अंदर की दुनिया में जीते हैं। उन्हें यह एहसास है – जो आपको भी होगा – की अंदर की दुनिया से ही बाहर की दुनिया उत्पन्न होती है।

आपके विचार, भावनाएं और सपने आपके अनुभव के जनक है। आंतरिक मन ही एकमात्र रचनात्मक शक्ति है। बाह्य संसार में आपको जितनी भी चीजें मिलती है, वे सभी आपने अपने मन के अंदरूनी संसार में उत्पन्न की है, चाहे आपने यह काम सचेतन रूप से किया हो या अचेतन रूप से।

जब आप अपने चेतन और subconscious mind की आपसी कार्य विधि के बारे में सच्चाई जान लेंगे, तो अपने जीवन की कायापलट करने में कामयाब हो जाएंगे। अगर आप बाहरी स्थितियों को बदलना चाहते हैं, तो आपको उनके कारणों को बदलना होगा। अधिकांश लोग परिस्थितियों और स्थितियों से संघर्ष करके उन्हें बदलने की कोशिश करते हैं।

यह समय और मेहनत की भयंकर बर्बादी है। वे यह नहीं देख पाते हैं कि यह स्थितियां और परिस्थितियां किसी कारण से उत्पन्न हुई है। अपने जीवन से मनमुटाव, दुविधा, कमी और सीमा को दूर करने के लिए आपको उसके मूल कारण को दूर करना होगा। कारण है वह तरीका जिससे आप अपने चेतन मन का प्रयोग करते हैं, वह विचार और तस्वीरें जो आप इसमें भरते हैं। कारण को बदल दे परिणाम अपने आप बदल जाएगा। यह इतना ही आसान है।

The amazing power of the subconscious mind हम सभी असीमित दौलत के अथाह समुद्र में रहते हैं। आपका अवचेतन मन आपके चेतन विचारों के प्रति बहुत संवेदनशील होता है। यह चेतन विचार सांचे की तरह काम करते हैं, जिनमें आपके अवचेतन का असीमित ज्ञान, बुद्धि, जीवन शक्ति और ऊर्जा प्रवाहित होती है। अगर आप सांचे को अधिक सकारात्मक बना दे, तो आपको इस असीमित ऊर्जा से अधिक लाभ हो सकता है।

जब आप subconscious mind के नियमों को लागू करना सीख लेंगे। तो आप गरीबी के बजाय अमीरी, अंधविश्वास और अज्ञान के बजाय बुद्धिमानी, आंतरिक संघर्ष के बजाय शांति, असफलता के बजाय सफलता, दुख के बजाय खुशी, अंधकार के बजाय प्रकाश, मतभेद के बजाय सद्भाव, डर के बजाय आत्माविश्वास तथा आस्था का अनुभव करने लगेंगे। क्या इनसे अदभुत वरदान हो सकते हैं

अधिकांश महान वैज्ञानिकों, कलाकारों, कवियों,  गायको, लेखकों और अविष्कारको को चेतन तथा subconscious mind की कार्यविधि की गहरी समझ थी। इसी वजह से उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की शक्ति मिली।

The amazing power of the subconscious mind एक बार महान ओपेरा गायक एनरिको कैरूसो मंच पर जाने से घबरा रहे थे। डर के मारे उनके गले की मांसपेशियां ऐठ गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे उनके वाक्तांतु ओ को लकवा मार गया हो और वह बेकार हो गए हो। वे मंच के पीछे गायक की पोशाक पहने खड़े थे और उनके चेहरे पर पसीना बहा रहा था। कुछ ही पल बाद उन्हें हजारों प्रशंसकों की भीड़ के सामने मंच पर जाकर गाना था।
कांपते हुए उन्होंने कहा, ” मैं नहीं गा सकता। सब लोग मुझ पर हसेगे। मेरा कैरियर खत्म हो गया।”

वे अपने ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए मुडे। तभी अचानक वे रुककर चिल्लाए, ” छोटा मैं मेरे भीतर के बड़े मै का गला दबाने की कोशिश कर रहा है।”

वह दोबारा मंच की ओर मुड़े और तनकर खड़े हो गए। उन्होंने छोटे मैं को आदेश दिया, ” बाहर निकल जाओ। बढ़ा मैं गाना चाहता है।

बड़े मैं से कैरूसो का मतलब अपने अवचेतन मन की असीमित शक्ति और बुद्धि से था। समय आने पर वे मंच पर गए और उन्होंने शानदार तरीके से गाया, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

आपने अब तक जो सीखा है, उससे आप समझ सकते हैं कि कैरूसो मस्तिष्क के दो स्तरों को समझते थे – चेतन या तार्किक स्तर और अवचेतन या अतार्किक स्तर। आपका अवचेतन मन प्रतिक्रियाशील है। यह आपके विचारों की प्रकृति के अनुरूप प्रतिक्रिया करता है।

जब आपका चेतन मन डर, चिंता और तनाव से भरा होता है, तो आपके अवचेतन मन में नकारात्मक भाव प्रवाहित होने लगते हैं। ये नकारात्मक भाव चेतन मन में दहशत, आशंका और निराशा भर देते हैं। जब आपके साथ ऐसा हो, तो आप भी महान केरूसो के उदाहरण पर अमल कर सकते हैं।

आप दृढ़ता और पूरे अधिकार से अपने अधिक गहरे मन में उत्पन्न अतार्किक भावो से कह सकते हैं, ” चुप रहो । शांत हो जाओ। मैं नियंत्रण में हूं। तुम्हें मेरे आदेश का पालन करना होगा। तू मेरी आज्ञा का पालन करने के लिए विवश हो। तुम वहां दखल नहीं दे सकते, जो तुम्हारा क्षेत्र नहीं है ।”

जब आप अपने अधिक गहरे स्वरूप की अतार्किक भावनाओं से दृढ़ता और अधिकार से यह बोलेंगे, तो परिणाम देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आपका मन शांति और सद्भाव से भर जाएगा। अवचेतन मन चेतन मन के अधीन रहता है। इसीलिए इसे अवचेतन कहा जाता है।

कार्यविधि का बड़ा अंतर

चेतन मन समुद्री जहाज का कप्तान है। वहां जहाज को दिशा देता है। वह इंजन रूम के लोगों को आदेश देता है, तभी वे बॉइलर, यंत्रों और बाकी उपकरणों को नियंत्रित करते हैं। उन्हें यहां पता नहीं होता है कि वे कहां जा रहे हैं। वे तो सिर्फ कप्तान के आदेश का पालन करते हैं।

The amazing power of the subconscious mind अगर कप्तान कंपास और बाकी यंत्रों के आधार पर गलत या दोषपूर्ण निर्देश जारी कर दें, तो जहाज चट्टानों से टकरा सकता है। इंजन रूम के लोग कप्तान के आदेशों का पालन करने के लिए बाध्य है, क्योंकि वही बॉस है। चूकी उसे यह पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहा है, इसलिए इंजन रूम के लोग कप्तान से बहस नहीं करते हैं या पलट कर कुछ नहीं कहते हैं। वे तो बस चुपचाप उसके आदेशों का पालन करते हैं। 

कप्तान अपने जहाज का मालिक होता है और बाकी लोग उसके आदेशों का पालन करते हैं। इसी तरह आपका चेतन मन आपके जहाज का कप्तान और मालिक होता है – आपके शरीर, आपके परिवेश और आप से जुड़े सभी मामलों का। चेतन मन अपने विश्वास तथा अनुमानों के आधार पर आदेश देता है और आपका अवचेतन मन चुपचाप उन आदेशों को मान लेता है। यह आदेशों पर सवाल नहीं करता है या यह नहीं पूछता है कि वे किस आधार पर दिए जा रहे हैं।

अगर आप खुद से बार-बार कहे, ” मेरे पास इस चीज को खरीदने के लिए पैसे नहीं है, ” तो आपका subconscious mind आपकी बात मान लेता है। वह यह सुनिश्चित कर देता है कि आपके पास अपनी मनचाही चीज खरीदने के लिए कभी पैसे न रहे। जब तक आप यह कहते रहेंगे,

” मेरे पास उस कार, छुट्टियों, उस घर के लिए पैसे नहीं है,” तब तक आपका अवचेतन मन आपके आदेशों का पालन करता रहेगा। आप जीवन में इन चीजों को कभी नहीं खरीद पाएंगे। आप सोचेंगे कि ऐसा परिस्थितियों के कारण हुआ है। आपको यह लगेगा ही नहीं कि आपने अपने नकारात्मक विचारों से यह परिस्थितियां खुद निर्मित की है।

The amazing power of the subconscious mind पिछले क्रिसमस इव पर नीना डब्ल्यू. नाम की एक युवती जो दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी की छात्रा है, बिवर्ली हिल्स के एक बेहतरीन शॉपिंग इलाके से गुजर रही थी। उसके मन में उमंग थी। वहां बफैलो, न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाने वाली थी

जब नीना एक दुकान के पास से गुजरी, तो उसकी निगाह डिस्प्ले विंडो में रखें एक सुंदर स्पेनिश लेदर बेग पर पड़ी। उसने उसे हसरत से देखा। फिर कीमत देखते ही उसके मुंह से आह निकल गई। 

वहां खुद से कहने वाली थी, ” मैं इतना महंगा बेग कभी नहीं खरीद पाऊंगी। “
तभी उसे एक वाक्य याद आया ” कभी भी किसी नकारात्मक वाक्य को पूरा मत करो। इसे तत्काल उलट कर सकारात्मक कर दो और आपके जीवन में चमत्कार हो जाएंगे। “

काच के पार रखे बैग को घूरते हुए उसने कहा, ” यह बैग मेरा है। यह बिक्री के लिए है। मैं मानसिक रूप से स्वीकार करती हूं कि यह मुझे मिलेगा और मेरा अवचेतन मन यह सुनिश्चित करेगा कि यह मुझे मिल जाए।”

The amazing power of the subconscious mind उसी शाम को मीना अपने मंगेतर से डिनर पर मिली। वह रैपर में लिपटा एक सुंदर तोहफा लाया था। सांस रोककर नीना ने उसे खोला। वहां पर वही लेदर बैग था, जिसे उसने उसी दोपहर को देखा था और अपना मान लिया था। उसने अपने मन को उम्मीद से भर लिया था। इस तरह उसने इस मामले को अधिक गहरे मन यानी अवचेतन मन में पहुंचा दिया था, जिसके पास उपलब्धि की शक्ति है।

बाद में नीना ने बताया, ” मेरे पास उस बैग को खरीदने लायक पैसे नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद यह मुझे मिल गया। अब मैं जान चुकी हूं कि मुझे धन और बाकी चाही गई  चीजें कहां मिलेगी। वे सब मुझे अपने भीतर के शाश्वत खजाने से मिलेगी।”

याद रखने लायक विचार :

1. खजाना आपके भीतर है। अपने दिली इच्छा का जवाब भीतर खोजें।

2. सभी युगों के महान व्यक्तियों का महान रहस्य यह था कि उनमें अपने अवचेतन मन की शक्तियों से संपर्क करने और उन्हें मुक्त करने की प्रतिभा थी। आप भी ऐसा ही कर सकते हैं।

3. आपके अवचेतन मन के पास सारी समस्याओं के जवाब है। अगर आप सोने से पहले अवचेतन मन से कहें, ” मैं सुबह 6:00 बजे उठना चाहता हूं, ” तो यह आपको ठीक उसी समय जगा देगा।

4. आपका अवचेतन मन आपके शरीर का निर्माता है और आपका उपचार कर सकता है। हर रात आदर्श सेहत के विचार के साथ सोने जाए और आपका वफादार सेवक या नी अवचेतन मन आपके आदेश का पालन करेगा।

5. हर विचार एक कारण है और हर परिस्थिति एक परिणाम है।

6. अगर आप पुस्तक लिखना चाहते हैं, बढ़िया नाटक लिखना चाहते हैं, अपने श्रोताओं के सामने बेहतर भाषण देना चाहते हैं, तो यह विचार भावना और प्रेम के साथ अपने अवचेतन मन तक पहुंचा दें। वह इस पर इसी अनुरूप प्रतिक्रिया करेगा।

7. आप जहाज के कप्तान की तरह है। आपको सही निर्देश देने होंगे। वरना जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। इसी तरह से आपको अपने अवचेतन मन को सही आदेश (विचार और तस्वीरें) देने होंगे, जो आपके सभी अनुभवों को नियंत्रित करता है

8. इस तरह के वाक्यों का प्रयोग कभी ना करें, ” मेरे पास इसके लिए पैसे नहीं है,” या  “मैं यह काम नहीं कर सकता।” आप जो सोचते हैं, आपका अवचेतन मन उसी बात को सच मान लेता है। वह यह सुनिश्चित करता है कि आपके पास कभी पैसे ना रहे या वह काम करने की क्षमता न रहे,  जो आप करना चाहते हैं। इसके बजाय दृढ़ता से कहे, ” मैं अपने अवचेतन मन की शक्ति से सारे काम कर सकता हूं।”

9. जीवन का नियम विश्वास का नियम है। विश्वास आपके मस्तिष्क का एक विचार है। उन चीजों में विश्वास ना करें, जो आपको नुकसान या चोट पहुंचाए। अपने अवचेतन की शक्तियों में विश्वास करें। यह विश्वास रखे कि वे आपका उपचार करेगी, प्रेरित करेगी, शक्तिशाली और समृद्ध बनाएगी।आपके विश्वास के अनुरूप ही आपको मिलेगा।

10. अपने विचारों को बदल ले, आपकी तकदीर खुदबखुद बदल जाएगी।

Leave a Reply