Subconscious mind power One

Subconscious mind power

Subconscious mind power

आपके भीतर बहुत बड़ा खजाना है

आपके भीतर बहुत बड़ा खजाना है। उसे हासिल करने के लिए आपको बस अपने मन की आंखें खोल कर उसे देखना भर है। आपके भीतर नियामतों का अथाह भंडार है, जिसमें से आप सुखद, समृद्ध और आनंदमई जीवन जीने के लिए जरूरी हर चीज निकाल सकते हैं।

कई लोग अपनी संभावना को इसलिए नहीं जान पाते हैं, क्योंकि उन्हें अपने भीतर मौजूद असीमित ज्ञान और अनंत प्रेम के भंडार का पता ही नहीं होता है। जबकि सच तो यह है कि इसमें से आप अपनी मनचाही चीज निकाल सकते हैं।

लोहे का चुंबकीय टुकड़ा अपने भार से बारह गुना अधिक वजन उठा सकता है। लेकिन अगर आप उसके चुंबकीय गुण को हटा दें, तो यह एक पंख भी नहीं उठा पाएगा।

इसी तरह लोग भी दो तरह के होते हैं। एक वे, जो चुंबकीय होते हैं। वे आत्मविश्वास और आस्था से भरे होते हैं। वे जानते हैं कि वह सफल होने तथा जीतने के लिए पैदा हुए हैं।

दूसरी तरह के लोग वे होते हैं, जिनमें चुंबकीय गुण नहीं होता है, वे बहुत बड़ी तादाद में होते हैं। वे डरो और शंकाओं से भरे होते हैं। अवसर सामने आने पर वह कहते हैं, अगर मैं सफल नहीं हुआ, तो क्या होगा ? कहीं मेरा पैसा न डूब जाए।

लोग मेरी हंसी उड़ाएंगे। इस तरह के लोग जिंदगी में ज्यादा आगे तक नहीं जा पाते हैं। उनका डर उन्हें उसी जगह पर रोके रखता है, जहां वे है। आप चुंबकीय व्यक्ति बन सकते हैं, बशर्ते आप इतिहास के सबसे बड़े रहस्य को समझ ले और उस पर अमल करने लगे।

इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य

मान लीजिए कोई आपसे इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य पूछे, तो आप क्या जवाब देंगे ? परमाणु ऊर्जा ? ग्रहों पर पहुंचे अंतरिक्ष यान ? ब्लैक होल ? नहीं, इनमें से कोई नहीं।तो फिर सबसे बड़ा रहस्य क्या है ? इंसान इसे कहां खोज सकता है ? इसे कैसे समझा जा सकता है और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है ?

जवाब आसान है। यह रहस्य है आपके अवचेतन मन में पाई जाने वाली अदभुत, चमत्कारि शक्ति। यह वह आखिरी जगह है, जहां ज्यादातर लोग इसकी तलाश करते हैं। इसी कारण यह रहस्य बहुत कम लोगों को पता चल पाता है ।

आपके अवचेतन मन की अद्भुत शक्ति

Subconscious mind की छिपी हुई शक्ति का प्रयोग करना सीखकर अगर आप अपने जीवन में अधिक शक्ति, दौलत, सेहत, खुशी और आनंद पा सकते हैं।

आपको इस शक्ति को हासिल करने की जरूरत नहीं है। यह तो आपमें पहले से ही है। बहरहाल, आपको यह सीखना होगा कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। आपको इसे समझना ही होगा, ताकि आप अपने जीवन के सभी पहलुओं में इसका प्रयोग कर सकें।

अगर आप इस लेख में दि गई आसान तकनीकों और प्रक्रियाओं का पालन करेंगे, तो आपको आवश्यक जानकारी तथा समज मिल जाएगी। एक नया प्रकाश आपको प्रेरित कर देगा। आप एक नई शक्ति उत्पन्न कर सकते हैं, जिसकी बदौलत आप अपनी सभी आशाओ और सपनों को साकार कर सकते हैं। इसी समय फैसला करें कि आप अपने जीवन को पहले से ज्यादा व्यापक, महान, समृद्ध और उदात बनाएंगे।

आपकी अवचेतन गहराइयों में सभी आवश्यक चीजों के बारे में असीमित ज्ञान, शक्ति और आपूर्ति का भंडार है। आपका Subconscious mind इस बात का इंतजार कर रहा है कि आप इसे विकसित करें और अभिव्यक्ति दे। अगर आप अपने अवचेतन मन की क्षमता को पहचान ले, तो आपकी इच्छाएं बाहरी जगत में साकार हो सकती है।

अगर आप खुले दिमाग के और ग्रहणशील है, तो आपके Subconscious mind में मौजूद असीमित ज्ञान आपको वह हर चीज बता सकता है, जिसकी आपको कभी भी, कहीं भी जरूरत हो। आप नए विचार पा सकते हैं, आविष्कार कर सकते हैं, खोजें कर सकते हैं और नई कलाकृतियां बना सकते हैं। आपके Subconscious mind का असीमित ज्ञान आपको आश्चर्यजनक नई जानकारी दे सकता है। इसे अपने सामने प्रकट होने दे। यह आपके जीवन में आदर्श अभिव्यक्ति और सही जगह का रास्ता खोल देगा।

अपने Subconscious mind की बुद्धिमानी से आप आदर्श जीवन साथी को आकर्षित कर सकते हैं, सही बिजनेस पार्टनर या सहयोगी को भी। यह आपको दौलतमंद बनने का रास्ता बता सकती है। यह आपको वित्तीय रूप से आजाद भी बना सकती है, ताकि आप अपने दिल की इच्छा के अनुसार बने, करें और रहे।

विचार, भावना, शक्ति, प्रकाश, प्रेम और सौंदर्य के इस आंतरिक जगत को खोजना आपका बुनियादी अधिकार है।ये शक्तियां अदृश्य, लेकिन बहुत शक्तिशाली है। आपके अवचेतन मन में हर समस्या का समाधान और और परिणाम का कारण होता है। जब आप इन छिपी हुई शक्तियों का प्रयोग करना सीख लेंगे, तो आपको प्रचुरता, सुरक्षा, खुशी और नियंत्रण बढ़ाने के लिए आवश्यक शक्ति तथा बुद्धिमानी मिल जाएगी।

मैंने अवचेतन की शक्ति को देखा है। मैंने इसकी शक्ति से अपाहिजो को पूर्ण स्वस्थ होते देखा है। Subconscious mind के सहारे उन्होंने खुशी, सेहत और आनंद की भावनाओं को हकीकत में बदला। यकीनन आपके अवचेतन में ऐसी चमत्कारी उपचार शक्ति है, जो परेशान दिमाग और टूटे हुए दिल का इलाज कर सकती है। यह आपके मस्तिष्क की जेल का दरवाजा खोल कर आप को आजाद कर सकती है। यह आपको सभी तरह के भौतिक और शारीरिक बंधनों से मुक्त कर सकती है।

कार्यकारी आधार की आवश्यकता

अगर आप किसी भी क्षेत्र में प्रगति करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक अनिवार्य पहला कदम है। आपको एक शाश्वत कार्यकारी आधार (working basis) का पता लगाना होगा।

अपने Subconscious mind की कार्यविधि में निपुण बनने के लिए आपको इसके सिद्धांतों को समझना होगा।तभी आप इसकी शक्तियों का इस्तेमाल करते समय जान पाएंगे कि आपको कौन से परिणाम मिलेंगे। आप जीन विशिष्ट लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं, उन्हें आप इन शक्तियों की मदद से साकार कर सकते हैं।

कई सालों तक मैंने केमिस्ट का काम किया था। अपने शुरुआती प्रशिक्षण में मैंने यह सीखा कि जब आप हाइड्रोजन के दो परमाणुओं और ऑक्सीजन के एक परमाणु को मिलाते हैं तो परिणाम हमेशा पानी होता है – कभी – कभार या अक्सर नहीं, हमेशा।

जब आप ऑक्सीजन के एक परमाणु और कार्बन के एक परमाणु को मिलाते हैं, तो कार्बन मोनोऑक्साइड नामक जहरीली गैस उत्पन्न होती है। लेकिन अगर आप ऑक्सीजन का एक और परमाणु जोड़ देते हैं, तो आपको कार्बन डाइऑक्साइड मिल जाती है, जो प्राणियों के लिए हानिरहित और पौधों के लिए जीवनदायी होती है। यह शाश्वत और अपरिवर्तनीय तथ्य है। इन्हें हम सिद्धांत कहते हैं।

काम करने की दृष्टि से आपके Subconscious mind के सिद्धांत केमिस्ट्री, फिजिक्स और गणित के सिद्धांतों से अलग नहीं है। अगर आप रासायनिक या भौतिक शक्तियों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आपको इन क्षेत्रों के सिद्धांतों को सीखना होगा। इसी तरह अगर आप अपने Subconscious mind की शक्ति का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आपको इसके सिद्धांतों को सीखना होगा।

आम तौर पर इस सिद्धांत को सभी स्वीकार करते हैं : पानी अपना स्तर खुद खोज लेता है। यह एक शाश्वत सिद्धांत है। यह हर जगह, हर समय पानी और पानी जैसे सभी द्रव्यों पर लागू होता है।
 प्राचीन मिस्र के लोग इस सिद्धांत को जानते थे। इसका प्रयोग उन्होंने महान पिरामिडो की नीव को आदर्श रूप से समतल बनाने में किया था। आज भी सिंचाई तंत्र से लेकर हाइड्रो – इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन बनाने समय इंजीनियर इसका प्रयोग करते हैं। 

या यह सिद्धांत ले : गर्म होने पर पदार्थ फैलता है। यह हर जगह, हर समय और हर परिस्थिति में सच है। अगर आप स्टील के टुकड़ों को गर्म करेंगे, तो यह फैलेगा, चाहे यह स्टील चीन, इंग्लैंड, भारत में हो या पृथ्वी का चक्कर लगा रहे अंतरिक्ष यान में हो।

गर्म होने पर पदार्थों फैलता है…. यह एक शाश्वत सत्य है।यह भी एक शाश्वत सत्य है कि आप अपने अवचेतन मन पर जो छाप छोड़ते हैं, वह परिस्थिति, अनुभव और घटना के रूप में व्यक्त होती है

आपकी प्रार्थना का जवाब मिलता है, क्योंकि आपके अवचेतन मन की शक्ति सिद्धांत है…. सिद्धांत यानी वह तरीका, जिससे कोई चीज काम करती है। उदाहरण के लिए, बिजली का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत यह है कि यह उच्च क्षमता से निम्न क्षमता की ओर काम करती है। जब आप बल्ब चालू करते हैं या इलेक्ट्रिक स्टोव पर खाना पकाते हैं, तो आप बिजली के इस सिद्धांत को नहीं बदलते हैं।

आप इस सिद्धांत का लाभ लेते हैं। प्रकृति के साथ सहयोग करके आप अद्भुत खोजों और आविष्कारों को साकार कर सकते हैं, जो मानवता को अनंत तरीकों से सुख प्रदान करते हैं।
आपका Subconscious mind सिद्धांत है। यह विश्वास के नियम पर काम करता है। आपको जानना होगा कि विश्वास क्या है, यह क्यों और कैसे काम करता है। बाइबल सरल, स्पष्ट और सुंदर तरीके से बताती है।

जो भी इस पहाड़ से कहेगा, तुम हट जाओ तथा समुद्र में चले जाओ और वह अपने दिल में शंका नहीं करेगा, बल्कि विश्वास रखेगा कि जो वह कहता है, अवश्य होगा, तो वह जो कहेगा, वह अवश्य होगा।

आपके मन का नियम विश्वास का नियम है। इसका मतलब है अपने मन की कार्यविधि में विश्वास करना, स्वयं विश्वास पर विश्वास करना। आपके मन का विश्वास और कुछ नहीं आपके मस्तिष्क का विचार है।

आपका Subconscious mind आपके विचारों पर प्रतिक्रिया करता है और उन्हीं के अनुरूप अनुभवो, कार्यों, घटनाओं तथा परिस्थितियों को उत्पन्न कर देता है। याद रखें, आपको सफलता उस चीज के कारण नहीं मिलती है, जिसमें आप विश्वास करते हैं। सफलता तो मन के विश्वास के कारण मिलती है। मानव जाति को जकड़ने वाले झूठे विश्वासो, रायो, अंधविश्वासों तथा डरो को स्वीकार करना बंद कर दें।शाश्वत सत्यो और जीवन के उन सच्चाइयो पर विश्वास करना शुरू करें, जो कभी नहीं बदलती है। इस मोड़ पर पहुंचने के बाद आप आगे, ऊपर और ईश्वर की तरफ बढ़ने लगेंगे।

जो लोग इस लेख को पढ़ेगे और Subconscious mind के सिद्धांतों पर आस्था के साथ अमल करेंगे, वे वैज्ञानिक तथा कारगर प्रार्थना करने की काबिलियत हासिल करेंगे, अपने लिए भी और दूसरों के लिए भी।

आपकी प्रार्थना का जवाब क्रिया और प्रतिक्रिया के शाश्वत नियम के अनुसार मिलता है। विचार निहित क्रिया है। प्रतिक्रिया आपके Subconscious mind का वह जवाब है, जो आपके विचार की प्रकृति से मेल खाता है। अपने मन को स्वास्थ्य, सुख, शांति और सद्भाव की अवधारणाओं से भर दे; आपके जीवन में चमत्कार होने लगेंगे।


Leave a Reply