Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 10 Swadhyay (ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 10 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 10 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 10 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 10 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 10 Swadhyay. ધોરણ 7 સેમ 2 હિન્દી વિષયના એકમ 10 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 10 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 7

विषय : हिन्दी

एकम : 10. अंदाज अपना-अपना

सत्र : द्वितीय

अंदाज अपना-अपना (अभ्यास)

प्रश्न 1. शब्द सीढ़ियाँ पूर्ण कीजिए :

(1) भारत, तमाशा, शालीन, नसीब, बहादुर

उत्तर : रसना, नाताल, लड़का, काजल, लगन, नगर

(2) स्वतंत्रता, ताजा, जामुन, नमक

उत्तर : कसरत, तलब, बतख, खबर, रबड़

प्रश्न 2.  दिए गए वर्णों का उपयोग कर शब्द बनाइए :

वर्ण – म, र, क, न, य

उदाहरण : मकान, नया, नामुमकिन

उत्तर : रकम, नमन, नमक, कमर, यमन, नरक, नयन।

प्रश्न 3. दिए गए शब्द में से एक-एक शब्द हटाते जाइए और सार्थक शब्द बनाइए और उसका अर्थ लिखिए :

उदाहरण : भूचाल – भूकंप

भूल – खामी, गलती

भू– भूमि

(1) दोराहा – जहाँ दो राहे मिलती हैं

दोहा – एक छंद

दो – एक संख्या

(2) आराम – विश्राम

आरा – लकड़ी काटने का औजार

राम – अयोध्या के राजा

(3) भारत – देश

भात – पका हुआ चावल

रत – लीन

(4) विवाद – झगड़ा

वाद – मत

प्रश्न 4. दिए गए वाक्य में से शब्द चुनकर, नए वाक्य बनाइए :

काजल ने देखा कि बिल्ली कुर्सी के नीचे बैठकर रोटी खा रही है

उदाहरण :

(1) बिल्ली कुर्सी के नीचे है।

(2) काजल नीचे बैठकर रोटी खा रही है।

उत्तर :

(1) काजल कुर्सी के नीचे है।

(2) काजल रोटी खा रही है।

(3) काजल ने देखा बिल्ली रोटी खा रही है।

(4) काजल ने देखा कि बिल्ली है।

(5) काजल ने देखा कि कुर्सी है।

(6) काजल नीचे बैठ रही है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और रेखांकित शब्दों का लिंग बदलकर परिच्छेद फिर से लिखिए :

लड़के ने कहा, “मैं तुम्हें अपने बचपन की घटना सुनाता हूँ। एक बार मैं जोश में आ गया और एक हिरन का कान तोड़ दिया। फिर घोड़ी की पूँछ इतनी जोर से खींची की उखड़ गई। बाद में मैंने मोर की गरदन मरोड़ दी और शेर का मुँह खोलकर उसके दाँत तोड़ दिए। आपको यकीन नहीं होता? घटना बिलकुल सच है। आगे सुनिए, आपको विश्वास हो जाएगा। मैंने जैसे ही हाथी की सूंड पर हाथ रखा कि दुकानदार ने मुझे दो थप्पड़ मारे और हाथ खींचकर मुझे खिलौने की दुकान से बाहर निकाल दिया।”

उत्तर : लड़की ने कहा, “मैं तुम्हें अपने बचपन की घटना सुनाती हूँ। एक बार मैं जोश में आ गई और एक हिरनी का कान तोड़ दिया। फिर घोड़े की पूँछ इतनी जोर से खींची कि उखड़ गई। बाद में मैंने मोरनी की गरदन मरोड़ दी और शेरनी का मुँह खोलकर उसके दाँत तोड़ दिए। आपको यकीन नहीं होता? घटना बिलकुल सच है। आगे सुनिए, आपको विश्वास हो जाएगा। मैंने जैसे ही हथिनी की सूंड़ पर हाथ रखा कि दुकानदार ने मुझे दो थप्पड़ मारे और हाथ खींचकर मुझे खिलौने की दुकान से बाहर निकाल दिया।”

Also Read :

ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 9 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય