Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay (ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 2 એકમ 1 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay. ધોરણ 6 સેમ 2 હિન્દી વિષયના એકમ 1 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 2 એકમ 1 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 6

विषय : हिन्दी

एकम : 1. इतनी शक्ति हमें देना….

सत्र : द्वितीय

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) ‘मन का विश्वास कमज़ोर हो ना’ ऐसा कवि क्यों कहते हैं?

उत्तर : लोग भगवान की शक्ति पर विश्वास करते हैं। वे मानते हैं कि भगवान दयालु है, सबका रक्षक है। भगवान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आज दुनिया में अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। साधारण आदमी उन्हें रोकने में असमर्थ है। इन अत्याचारों का अंत होता दिखाई नहीं देता। कवि भगवान से प्रार्थना करता है कि ऐसे समय में वे अपनी शक्ति का परिचय दें, ताकि उनके प्रति लोगों का विश्वास कम न हो।

(2) धरती पर हर तरफ क्या है? क्यों है?

उत्तर : धरती पर हर तरफ जुल्म और बेबसी है। हर आदमी डरा-डरा-सा है। कोई ऐसी शक्ति दिखाई नहीं देती जो अत्याचारियों का सामना करे और उन्हें लोगों को सताने से रोके ।

(3) हम जगत में क्या अर्पण करना चाहते हैं? क्यों ?

उत्तर : हम जगत में सुख शांति और मैत्रीभाव अर्पण करना चाहते हैं। आज जगत में बुराइयाँ बढ़ रही हैं। जीवन में सुख-शांति का अभाव है। लोग एक-दूसरे के शत्रु बन रहे हैं। वे एक-दूसरे से बदला लेने के लिए तत्पर हैं। इसलिए इस अशांत और दुःखी जगत को हम सुख, शांति, प्रेम और मैत्री अर्पण करना चाहते हैं।

(4) हम सभी को क्या बाँटना चाहते हैं? क्यों ?

उत्तर : हम सभी को खुशियों के फूल बाँटना चाहते हैं। अपने आसपास के लोगों को सुखी बनाना हमारा कर्तव्य है। उनको आनंदित देखकर हमें भी आनंद होगा। उनके जीवन में काँटे होंगे तो उन काँटों की चुभन हम भी महसूस करेंगे। इस दर्द से बचने के लिए हम उन सबको खुशियों के फूल बाँटेंगे।

(5) ‘सबका जीवन ही बन जाये मधुबन’ का भावार्थ क्या है?

उत्तर : ‘मधुबन’ का अर्थ है – वह बगीचा जिसमें सुंदर और खुशबूदार फूल खिले हों। हमें सबको खुशियों के फूल बॉटने चाहिए। ये फूल पाकर लोगों के चेहरों पर उदासी नहीं रहेगी। उनका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। वे आनंद और उल्लास का अनुभव करेंगे। इस प्रकार उनका जीवन सुखी बन जाएगा।

प्रश्न 2. नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरते हुए वाक्यों को पूरा कीजिए :

[ क्योंकि, ताकि, और, कि, लेकिन, फिर भी, या ]

(1) राधा पढ़ने में तेज़ है……………खेल में नहीं।

उत्तर : लेकिन

(2) रोहित बहुत तेज़ भागा,…………….वह गाड़ी पकड़ना चाहता था।

उत्तर : क्योंकि

(3) सुरेश को बुखार था,………….वह स्कूल गया।

उत्तर : फिर भी

(4) मैं समझता हूँ,……………वह क्या कहना चाहता है।

उत्तर : कि

(5) आप चाय पसंद करेंगे………….कॉफी?

उत्तर : या

(6) मैंने सुबह ही पढ़ाई कर ली……………शाम को खेल सकूँ ।

उत्तर : ताकि

(7) अध्यापक रुक गए………..लड़के के बोलने की प्रतीक्षा करने लगे।

उत्तर : और

प्रश्न 3. निम्नलिखित विषय के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए चर्चा कीजिए : – बारिश होनी चाहिए या नहीं?

(1) बारिश होने से धरती हरी – भरी बनती है और खेत में अच्छी फसल होती है।

(2) बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है, बीमारियाँ बढ़ती है।

उत्तर :

उदित : अब तो इस गर्मी से जितना जल्दी छुटकारा मिले उतना अच्छा! हे इन्द्र देवता, जल्दी बादलों को भेजिए और हमें आनंद दीजिए।

संकेत : क्या यार, तुम भी बादलों को बुला रहे हो! बरसात हुई नहीं कि सब जगह कीचड़ ही कीचड़।

उदित : अरे, बारिश तो भगवान का वरदान है। उससे धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फसल होती है। उसीसे हमें पीने का पानी मिलता है।

संकेत : पानी तो हमें कुएँ, नदी आदि से मिलता है।

उदित : छठी कक्षा में आकर भी तुम शिशु जैसी बातें करते हो। अरे, वर्षा का पानी ही नदी और कुएँ में जाता है। अकाल में नदियां सूख जाती हैं और कुओं में पानी नहीं रहता।

संकेत : लेकिन बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है और बीमारियाँ बढ़ती हैं।

उदित : लेकिन पानी के बिना तो हमारा जीना मुश्किल हो जाता है। पीने, नहाने, खाना बनाने और सफाई तथा खेतों की सिंचाई के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है।

संकेत : अरे, हाँ, जल को ‘जीवन’ कहा जाता है।

उदित : अब बताओ की बारिश होनी चाहिए या नहीं?

संकेत : होनी चाहिए, जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ‘बिन पानी सब सून’ ।

प्रश्न 4. उदाहरण के अनुसार विशेषणों का उपयोग करके वाक्य बनाइए :

उदाहरण :

कुछ = कुछ कपड़े गंदे हैं।

(1) सुंदर

उत्तर : सुंदर चित्र सबको अच्छा लगता है।

(2) चार

उत्तर : गाय के चार पैर होते हैं।

(3) उसका

उत्तर : उसका भाई विदेश गया ।

(4) थोड़ा

उत्तर : मुझे थोड़ा पानी चाहिए।

(5) लाल

उत्तर : दीदी को लाल गुलाब पसंद है।

(6) तीसरा

उत्तर : तीसरा कमरा खाली था।

(7) पंद्रह

उत्तर : एक पक्ष में पंद्रह दिन होते हैं।

प्रश्न 5. संयुक्ताक्षर से शब्द बनाकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उदाहरण :

क् + क = क्क – धक्का – उसने मुझे धक्का मारा।

(1) च् + च = च्च

उत्तर : कच्चा – यह आम कच्चा है।

(2) त् + त = त्त

उत्तर : कुत्ता – कुत्ता वफादार जानवर है।

(3) न् + न= न्न

उत्तर : अन्न – अन्न खेत में पैदा होता है।

(4) द् + ध = द्ध

उत्तर : बुद्ध – यह भगवान बुद्ध की मूर्ति है।

(5) द् + व= द्व

उत्तर : विद्वान – यह विद्वान पुरुष है।

(6) श् + व = श्व

उत्तर : विश्व – विश्व में शांति होनी चाहिए।

(7) ह् + य = ह्य

उत्तर : असह्य – आज असह्य गर्मी है।

(8) द् + म= द्म

उत्तर : पद्म – उसके चरण पद्म जैसे हैं।

स्वाध्याय

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) हमें कैसे रास्ते पर चलना चाहिए? क्यों?

उत्तर : हमें नेकी (अच्छाई) के रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि इसीसे जीवन में सुख और शांति मिल सकती है।

(2) आनेवाला कल कैसा होगा?

उत्तर : आनेवाला कल बीते हुए कल से अच्छा होगा।

(3) हम ईश्वर से कैसी जिंदगी की कामना करते हैं?

उत्तर : हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वह हमें जितनी भी जिंदगी दे, वह भली हो ।

(4) हमारे मन में कैसी भावना नहीं होनी चाहिए?

उत्तर : हमारे मन में किसीसे बदला लेने की भावना नहीं होनी चाहिए।

(5) हमें किसके बारे में सोचना चाहिए?

उत्तर : हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें दूसरों से क्या मिला है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि हमने दूसरों के लिए क्या किया है।

(6) हमारा मन पावन कैसे बनेगा?

उत्तर : हमारा मन करुणा के जल से पावन बनेगा।

(7) कविता में कैसा जल बहाने की प्रार्थना की गई है? क्यों ?

उत्तर : कविता में करुणा का जल बहाने की प्रार्थना की गई है, क्योंकि उससे हम सबका मन पवित्र बनेगा।

(8) किसकी रचना का अंत नहीं होना चाहिए?

उत्तर : ईश्वर की बनाई हुई रचना का अंत नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 2. उदाहरण के अनुसार समान तुकवाले (तुकान्न) शब्द लिखिए :

उदाहरण :

लड़ाई = उतराई, कमाई, बुनाई, धुलाई, पढ़ाई, सिलाई।

(1) लताएँ = कथाएँ, प्रथाएँ, व्यथाएँ

(2) सुंदरता = मानवता, सफलता, श्रेष्ठता

(3) ग्वालिन = मालिन, तेलिन, दर्जिन

(4) लिखावट = बनावट, सजावट, रुकावट

(5) सुनकर = लिखकर, पढ़कर, कहकर

(6) चिड़ियाँ = गुड़ियाँ, बुढ़ियाँ, चुड़ियाँ

प्रश्न 3. नीचे दिए गए चित्र को देखकर चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 2 Chapter 1 Swadhyay

उत्तर : इस चित्र में समुद्र के तट का दृश्य दिखाया गया है।

समुद्र में एक नाव है, जिसके पाल पर ध्वजा फहर रही है। दो व्यक्ति नौकाविहार कर रहे हैं। एक लड़का तैर रहा है। एक लड़का गेंद से खेल रहा है। उसके पास एक महिला खड़ी है। तट पर एक लड़का पतंग उड़ा रहा है। एक लड़की हाथ में थैली लिए घूम रही है। दो लड़के रेत से घरौंदे बना रहे हैं। एक गुब्बारेवाला खड़ा है। एक लड़की मुँह से फूंककर गुब्बारे में हवा भर रही है। आइसक्रीमवाला गाड़ी लेकर खड़ा है। एक महिला उससे आइसक्रीम खरीद रही है। पास में उसका बच्चा खड़ा है। बाईं तरफ कोने में छत्री के नीचे मेज-कुर्सी लगाए दो व्यक्ति बैठे हुए हैं। पास में नारियल के दो वृक्ष दिख रहे हैं।

प्रश्न 4. निम्नलिखित परिच्छेद का मातृभाषा में अनुवाद कीजिए :

एक चिड़िया पेड़ पर रहती थी। उसका घोंसला पेड़ पर था। घोंसले में उसके तीन बच्चे थे। वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन एक शिकारी वहाँ आया। वह चिड़िया को मारना चाहता था। चिड़िया ने बच्चों को घोंसले में सिर नीचा कर बैठने को कहा । वह खुद वहाँ से उड़ गई और पत्तों में छिपकर बैठ गई। शिकारी चिड़िया को न देखकर वहाँ से चला गया।

અનુવાદ :

એક ચકલી વૃક્ષ પર રહેતી હતી. તેનો માળો વૃક્ષ પર હતો. માળામાં તેનાં ત્રણ બચ્યાં હતાં. તે પોતાનાં બચ્ચાં સાથે રહેતી હતી. એક દિવસ એક શિકારી ત્યાં આવ્યો. તે ચકલીને મારી નાખવા ઇચ્છતો હતો. ચકલીએ બચ્ચાંને માળામાં માથું નીચું કરીને બેસવા કહ્યું. તે પોતે ત્યાંથી ઊડી ગઈ અને પાંદડાંમાં છુપાઈને બેસી ગઈ. ચકલીને ન જોઈને શિકારી ત્યાંથી જતો રહ્યો.

प्रश्न 5. निम्नलिखित काव्यपंक्तियों का भावार्थ लिखिए :

(1) बैर हो ना किसी का किसी से,

भावना मन में बदले की हो ना ।

उत्तर : हममें से किसी की किसीसे दुश्मनी न हो और अगर कभी हो जाए तो हमारे मन में उसका बदला लेने की भावना पैदा न हो।

(2) अपनी करुणा का जल तू बहा के,

कर दे पावन हर एक मन का कोना ।

उत्तर : हे ईश्वर, तू अपनी करुणा का जल बहाकर हम सबके मन का हर कोना पवित्र कर दे।

Also Read :

ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 2 એકમ 2 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય