Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay (ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 1 એકમ 5 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay. ધોરણ 7 સેમ 1 હિન્દી વિષયના એકમ 5 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 1 એકમ 5 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 7

विषय : हिन्दी

एकम : 5. हिन्द देश के निवासी 

सत्र : प्रथम

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) हमारे देश की क्या विशेषता है?

उत्तर : हमारे देश में भिन्न-भिन्न रंग-रूप और पहनावेवाले एवं अलग-अलग भाषाएँ बोलनेवाले लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहाँ के लोग एक हैं। इस तरह विविधता में एकता ही हमारे देश की विशेषता है।

(2) सभी नदियाँ कब एक होती हैं?

उत्तर : सभी नदियाँ अलग-अलग स्थानों से निकलती हैं। उनके बहाव भी अलग-अलग हैं। परंतु जब वे सागर में मिलती हैं, तब एक हो जाती हैं।

(3) सभी धर्मों का सार क्या है?

उत्तर : सभी धर्मों का सार एक ही है- मनुष्य को बुराइयों से दूर रखना और उसे उन्नत बनाना।

प्रश्न 2. (अ) शब्द – पंखुड़ियों को उचित क्रम में रखकर वाक्य बनाइए :

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay

उत्तर :

(1) हम भारत देश के निवासी हैं।

(2) कोयल की आवाज मधुर होती है।

(3) (हमें) फूलों की तरह हँसते रहना चाहिए।

प्रश्न 2. (ब) गोले में से शब्द चुनकर अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए :

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay

उदाहरण : सोहन पढ़ रहा है।

उत्तर : (1) रीनल पढ़ रही है।

(2) रीनल खेल रही है।

(3) मेघा पढ़ रही है।

(4) मेघा खेल रही है

(5) हरेश पढ़ रहा है।

(6) हरेश खेल रहा है।

(7) सोहन खेल रहा है।

प्रश्न 3. काव्य पंक्तियों का भावार्थ समझाइए :

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,

रंग, रूप, वेश, भाषा चाहे अनेक हैं।

उत्तर : भारत देश में रहनेवाले लोगों के रंग, रूप, पहनावे और भाषाएँ, भले ही अलग-अलग हो, परंतु वे सब लोग एक है। यहाँ रहनेवाले सभी लोगों की मातृभूमि भारत ही है।

प्रश्न 4. ‘औरत’ और ‘लड़की’ के स्थान पर क्रमश: ‘आदमी’ और ‘लड़का’ रखकर परिच्छेद फिर से लिखिए :

एक मोटी औरत जा रही थी। पीछे-पीछे एक लड़की चल रही थी। लड़की छोटी और पतली थी। औरत को पता चला तो घूरकर बोली, – “ए लड़की ! मेरे पीछे-पीछे क्यों चल रही है?” लड़की भोलेपन से बोली, – “मैं तो केवल छाँव के नीचे चल रही थी। “

उत्तर : एक मोटा आदमी जा रहा था। पीछे-पीछे एक लड़का चल रहा था। लड़का छोटा और पतला था। आदमी को पता चला तो घूरकर बोला, “ए लड़के! मेरे पीछे-पीछे क्यों चल रहा है?” लड़का भोलेपन से बोला, “मैं तो केवल छाँव के नीचे चल रहा था। “

स्वाध्याय

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) हिन्दवासियों में कैसी विविधताएं हैं?

उत्तर : हिन्दवासी अलग-अलग रंग और रूप के हैं। उनके पहनावे अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग भाषा बोलते हैं। वे अलग-अलग धर्मों को मानते हैं। इस प्रकार हिन्दवासियों में अनेक प्रकार की विविधताएँ हैं।

(2) माला में कौन-कौन-से फूल एकरूप हुए हैं?

उत्तर : माला में बेला, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली आदि तरह-तरह के फूल एकरूप हुए हैं।

(3) इस कविता में किन नदियों का उल्लेख है?

उत्तर : ‘हिन्द देश के निवासी’ कविता में इन नदियों का उल्लेख है : गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा और कावेरी ।

(4) नदियों से हमें क्या संदेश मिलता है?

उत्तर : हमारे देश में अनेक नदियाँ हैं। उनके उद्गम-स्थान अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग मार्गों से बहती हैं। लेकिन अंत में वे सागर में मिलकर एक हो जाती हैं। इन नदियों से हमें यह संदेश मिलता है कि जैसे नदियाँ अलग-अलग होकर भी एक हो जाती हैं, उसी तरह हम भारतवासी अलग-अलग होने पर भी एक होकर रहें।

प्रश्न 2. कोष्ठक में जो शब्द समानार्थी नहीं है, उन पर घेरा कीजिए और समानार्थी शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 1 Chapter 5 Swadhyay

उत्तर :

(1)

(1) पंथ = पंथ यह पंथ सरल नहीं है।

(2) राह = मुझे नई राह मिल गई।

(3) रास्ता = यह सीधा रास्ता है।

(2)

(1) कुसुम = यह चमेली का कुसुम है।

(2) पुष्प = कमल के पुष्प जल में होते हैं।

(3) फूल = यह कितना प्यारा फूल हैं!

(3)

(1) अनूठा = यह चर्चा के लिए अनूठा विषय है।

(2) अनोखा = उसने अनोखा रास्ता पकड़ा।

(3) निराला = आपका हर ढंग निराला है।

(4)

(1) जन = कोटि-कोटि जन तिरंगे को वंदन करते हैं।

(2) मनुष्य = दुनिया में तरह-तरह के मनुष्य हैं।

(3) मानव = जिसमें मानवता हो, वही मानव है।

Also Read :

ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 1 એકમ 6 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય