Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay (ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 3 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay. ધોરણ 6 સેમ 1 હિન્દી વિષયના એકમ 3 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 3 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 6

विषय : हिन्दी

एकम : 3. समझदार नन्ही  

सत्र : प्रथम

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? बताइए :

(1) “माँ, मैं उसकी गंदी आदत छुड़ाकर रहूँगी।”

उत्तर : यह वाक्य नन्ही ने अपनी माँ से कहा, क्योंकि वह बिच्छू की डंक मारने की आदत छुड़ाना चाहती थी।

(2) “क्या करूँ ! डंक मारना मेरा स्वभाव है।”

उत्तर : यह वाक्य बिच्छू ने नन्हीं से कहा, क्योंकि नन्हीं का उपकार भूलकर उसने उसे डंक मार दिया था।

(3) “तुम यह गंदी आदत छोड़ दो, नहीं तो मुसीबत में कोई तुम्हारी मदद नहीं करेगा।”

उत्तर : यह वाक्य नन्ही ने बिच्छू से कहा, क्योंकि वह बिच्छू की बुरी आदत के बारे में उसे चेतावनी देना चाहती थी।

(4) “भलाई करना मेरा स्वभाव है।”

उत्तर : यह वाक्य नन्ही ने बिच्छू से कहा, क्योंकि बिच्छू के विश्वासघात को भूलकर उसने उसकी मदद की थी ।

(5) “मैं वचन देता हूँ कि अब मैं किसी निर्दोष जीव को डंक नहीं मारूंगा।”

उत्तर : यह वाक्य बिच्छू ने नन्ही से कहा, क्योंकि नन्हीं से विश्वासघात करने पर उसे बहुत पछतावा हुआ था।

प्रश्न 2. यदि तुम नन्ही की जगह होते तो बिच्छू के साथ कैसा बर्ताव करते? सोचकर कहिए ।

उत्तर : डंक मारना बिच्छू की आदत है। जिसने उसके साथ भलाई की, उसे भी वह डंक मारता है! नन्ही स्वभाव की अच्छी है। वह समझदार और उदार है। उसने बिच्छू की बुरी आदत छुड़ाने का संकल्प किया है। वह बिच्छू के बुरे व्यवहार को भूलकर उसके साथ भलाई करती है। आखिर बिच्छू शर्मिंदा होकर अपनी बुरी आदत छोड़ देता है।

बिच्छू की जगह मैं होता तो मैं भी उसके साथ नन्ही की तरह बर्ताव करता। बुरे व्यक्ति को सुधारने के लिए यह सबसे उत्तम मार्ग है।

स्वाध्याय

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) नन्ही कौन थी?

उत्तर : नन्ही एक बतख थी।

(2) बिच्छू कहाँ फँस गया था?

उत्तर : बिच्छू दलदल में फँस गया था।

(3) बिच्छू को क्यों पछतावा हुआ?

उत्तर : बिच्छू को पछतावा हुआ, क्योंकि दो बार जीवन-दान देनेवाली बतख (नन्ही) को डंक मारने चला था।

(4) नन्ही ने क्या निश्चय किया?

उत्तर : नन्ही ने यह निश्चय किया कि वह मुसीबत में पड़े को हमेशा बचाती रहेगी।

(5) नन्ही ने बिच्छू को क्यों बचाया?

उत्तर : बिच्छू दलदल में फँस गया था। उसने नन्ही से प्रार्थना की, “बहन, मुझे बचा लो।” नन्ही को बिच्छू पर दया आ गई। इसलिए नन्ही ने बिच्छू को बाहर निकालकर बचाया।

(6) बिच्छू के स्वभाव के बारे में माँ ने नन्ही से क्या कहा?

उत्तर : बिच्छू के स्वभाव के बारे में माँ ने नन्ही से कहा कि बिच्छू अपनी आदत का गुलाम है। उसे चाहे कितनी बार बचाया जाए, वह बार-बार डंक मारता रहेगा।

(7) नन्ही ने अपने स्वभाव के बारे में क्या कहा?

उत्तर : नन्ही ने बिच्छू से कहा कि भलाई करना मेरा स्वभाव है। मैं तुमसे बदला लेने के लिए अपनी आदत क्यों छोड़ दूँ? मेरा काम बचाना है। मैं मुसीबत में पड़े को हमेशा बचाती रहूँगी।

प्रश्न 2. घटनाओं को उनके सही क्रम में लिखिए :

(अ) नन्ही बिच्छू की आवाज सुनकर दौड़ती आ गई।

(ब) नन्ही अपनी माँ के पास चली गई।

(क) नन्ही ने बिच्छू को दलदल से निकालकर सूखे स्थान पर रख दिया।

(ड) नन्ही ने बिच्छू को दलदल में फँसा हुआ देखा।

(इ) बिच्छू ने नन्ही को डंक मार दिया।

उत्तर :

(1) नन्ही ने बिच्छू को दलदल में फँसा हुआ देखा।

(2) नन्ही बिच्छू की आवाज सुनकर दौड़ती आ गई।

(3) नन्ही ने बिच्छू को दलदल से निकालकर सूखे स्थान पर रख दिया।

(4) बिच्छू ने नन्ही को डंक मार दिया।

(5) नन्ही अपनी माँ के पास चली गई।

प्रश्न 3. इकाई में से पाँच संज्ञा शब्द ढूंढ़िए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उदाहरण :

बिच्छू = बिच्छू दलदल में फँस गया था।

उत्तर :

(1) नन्ही = नन्ही एक बतख का नाम है।

(2) स्थान = मुंबई में देखनेलायक कई स्थान हैं।

(3) मुसीबत = मैंने मुसीबत में पड़े मित्र की सहायता की।

(4) पानी = पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

(5) आदत = सुबह जल्दी उठना अच्छी आदत है।

प्रश्न 4. इकाई में प्रयुक्त मुहावरों में से किन्हीं तीन मुहावरों को रेखांकित कीजिए और उनका अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

(1) अनसुनी करना = ध्यान न देना

वाक्य : माँ की बात अनसुनी करके तुमने अच्छा नहीं किया।

(2) आदत का गुलाम होना = आदत से मजबूर होना

वाक्य : वह झूठ बोलना छोड़ नहीं सकता, क्योंकि वह आदत का गुलाम है।

(3) मन डोलना = विचार बदलना

वाक्य : डॉक्टर ने मना किया था, फिर भी मिठाई देखकर मेरा मन डोल गया ।

(4) जीवनदान देना = मरने से बचा लेना, नया जीवन देना

वाक्य : डॉक्टर मरिजों को जीवनदान देता है।

(5) शर्म से पानी-पानी होना = बहुत लज्जित होना

वाक्य : चोरी पकड़ी जाने पर नौकर शर्म से पानी-पानी हो गया ।

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द खोजकर उनका वाक्य में प्रयोग करके लिखिए :

उदाहरण :

नदी = सरिता

वाक्य : नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी सरिता है।

उत्तर :

(1) स्थान = जगह

वाक्य : अच्छे-बुरे लोग हर जगह पाए जाते हैं।

(2) स्वभाव = प्रकृति

वाक्य : वह अच्छी प्रकृति का आदमी है।

(3) मुसीबत = संकट

वाक्य : संकट में धीरज से काम लेना चाहिए।

(4) प्रसन्न = खुश

वाक्य : आज मैं बहुत खुश हूं।

(5) थिरकना = नाचना

वाक्य : वर्षा के बादल देखकर मोर नाचने लगे।

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के क्रम में लिखिए :

(1) बिच्छू (2) नदी (3) शैतानी (4) डंक (5) मुसीबत

उत्तर : डंक, नदी, बिच्छू, मुसीबत, शैतानी ।

प्रश्न 7. निम्नलिखित चित्र को देखकर दो-दो वाक्य लिखिए और कहानी बनाइए :

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay

उत्तर :

कबूतर और चींटी

एक नदी थी। उसके किनारे एक पेड़ था। पेड़ पर एक कबूतर रहता था। पेड़ के नीचे एक चींटी रहती थी।

एक दिन कबूतर ने चींटी को नदी के पानी में डूबते हुए देखा। उसने फौरन एक पत्ता तोड़कर चींटी के पास फेंका। चींटी पानी से पत्ते पर आ गई। पत्ता बहते-बहते किनारे आया। कबूतर ने नदी से पत्ता बाहर निकाल दिया। चींटी की जान बच गई। उसने कबूतर को धन्यवाद दिया।

एक दिन कबूतर पेड़ की डाल पर बैठा हुआ था। एक शिकारी ने उसे देखा और उसकी तरफ बंदूक का निशाना साधा। चींटी ने यह देखा। उसने फौरन जाकर शिकारी के पाँव में काटा। शिकारी दर्द से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर कबूतर उड़ गया। चीटी ने कबूतर की जान बचाई। कबूतर ने उसका आभार माना।

प्रश्न 8. निम्नलिखित चित्र को देखकर बताइए कि इसके बाद क्या क्या हुआ होगा?

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 3 Swadhyay

उत्तर : इस चित्र में दो कारों और एक मोटरसाइकिल में हुई टक्कर दिखाई गई है। पास ही सड़क पर ऐम्ब्युलन्स् 108 खड़ी है। दुर्घटना में घायल लोगों को ऐम्ब्युलन्स द्वारा अस्पताल पहुंचाया होगा। कार में लगी आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलाया होगा। पुलिस भी तुरंत आ गई होगी। उसने दुर्घटना-संबंधी आगे की कार्यवाही की होगी।

प्रश्न 9. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए :

(1) बिच्छू बोला नन्ही बहन आज तुम जीत गई

उत्तर : बिच्छू बोला, “नन्ही बहन, आज तुम जीत गई। “

(2) क्यों भाई तुमने मुझे डंक क्यों मारा

उत्तर : “क्यों भाई, तुमने मुझे डंक क्यों मारा?”

(3) बिच्छू भाई ठिठक क्यों गए डंक मारो

उत्तर : “बिच्छू भाई, ठिठक क्यों गए? डंक मारो।”

(4) भलाई करना मेरा स्वभाव है

उत्तर : “भलाई करना मेरा स्वभाव है।”

(5) बहन मुझे बचा लो

उत्तर : “बहन, मुझे बचा लो।”

प्रश्न 10. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

देवताओं का अभिवादन स्वीकार करने के पश्चात् ब्रह्माजी ने उनसे कुशल-मंगल पूछा। इस पर इन्द्र बोले, “पितामह, हम वृत्रासुर से त्रस्त है। अपनी प्राणरक्षा करना हमारे लिए कठिन हो रहा है। असुर न केवल हमसे अधिक बलवान है, अपितु चतुर भी अधिक है। हम एक शस्त्र बनाते हैं तो वे चार बना लेते हैं। हम उनसे पार नहीं पा सकते। कृपा कर वृत्रासुर के विनाश का कोई उपाय बताइए।

प्रश्न :

(1) असुरों के बारे में इन्द्र ने क्या कहा?

उत्तर : असुरों के बारे में इन्द्र ने कहा कि हम नृत्रासुर से भयभीत हैं। असुर बलवान तो है ही, संख्या व चतुराई में भी हमसे अधिक हैं। उनके पास हमसे चार गुने शस्त्र है।

(2) देवता ब्रह्माजी के पास क्यों गए?

उत्तर : देवता वृत्रासुर के विनाश का उपाय पूछने के लिए ब्रह्माजी के पास गए।

प्रश्न 11. नीचे दिए हुए वर्गों से पांच-पाँच शब्द बनाइए :

भ = भवन, भलाई, भगत, भगवान, भजन।

व = वजन, वानर, वेश, विद्या, विकास।

र = रस, रण, राग, रीति, रोटी।

न = नगर, नाग, नयन, नीर, नियम।

ग = गणेश, गरुड़, गीत, गमला, गाय।

Also Read :

ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 4 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય